मुख्यमंत्री से मिला किसानों, चीनी मिल श्रमिकों का प्रतिनिधिमण्डल

बंद पड़ी वाल्टरगंज चीनी मिल को चलानेबकाया भुगतान दिलाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के साथ गोविन्दनगर सुगर मिल वाल्टरगंज के किसानों, श्रमिकों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल ने बुधवार की शाम को लखनऊ में मुख्यमंत्री को गोविन्दनगर सुगर मिल की समस्याओं से अवगत कराया वर्ष 2018 में सुगर मिल को बंद कर दिया गया किन्तु गन्ना किसानों और मिल श्रमिकों का करोड़ो रूपये का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। उन्होने जीएसटी के सवाल को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि व्यापारियों की शंका का समाधान कराया जाय और उनका अनावश्यक उत्पीड़न न होने पाये। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वाल्टरगंज सुगर मिल में पेराई शुरू कराकर गन्ना किसानों और मिल श्रमिकों का करोड़ो रूपये का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। संजय चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंभीरता से समस्याओं को सुना और प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधि मण्डल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के साथ कमलेश पटेल, विकास सिंह कलहंस, राकेश राजभर, गनिराम आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर