Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनसहयोग से ही होगा टीबी का उन्मूलन: प्रभारी सीएमओ

निक्षय दिवस से आमजन को जोड़ कर टीबी मरीजों को खोजना होगा
सीएचसी कप्तानगंज से प्रथम निक्षय दिवस की हुई शुरुआत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। प्रभारी सीएमओ/डीटीओ डॉ एके मिश्रा ने कहा की जनसहयोग से ही देश से टीबी को समाप्त किया जा सकता है। टीबी मरीज़ों की खोज के लिए हर माह की 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाईयों पर निक्षय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से लोगों को रोग और विभाग की ओर से मिल रहीं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह बातें सीएचसी कप्तानगंज में आयोजित पहले निक्षय दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही।
कहा की क्षय रोग के इलाज, दवा, पोषण, आधारभूत संरचना और सभी संसाधनों का सरकारी तंत्र में प्रावधान है लेकिन सफलता तभी मिलेगी जबकि सामाजिक और सामुदायिक सहयोग प्राप्त हो । ऐसा वातावरण तैयार करना होगा कि टीबी मरीज इस रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि जांच कराएं ।
जिला समन्यवक एनटीईपी अखिलेश चतुर्वेदी ने सीएचसी  साउघाट का भ्रमण किया। वहां ओपीडी में 62 मरीज़ थे। खासी की समस्या वाले 9 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी के अंतर्गत   हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महसिन व सिहारी का भ्रमण किया। वहां पर सीएचओ ज्योति चौहान व अमरनाथ द्वारा टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही थी। आशा गांव से लोगों को बुलाकर सेंटर तक ला रही थीं। उन्होंने बताया की सभी एसटीएस वेलनेस सेंटर की विज़िट कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।