भारत जोड़ो यात्रा का बस्ती मे अगाजः अगामी लोकसभा चुनाव में संविधान विरोधी भाजपा का होगा सफाया: वीरेन्द्र चौधरी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्तीः जनपद मुख्यालय के बड़ेवन चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा निकलकर न्याय मार्ग, गांध्रीनगर, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार होते हुये पालीटेक्निक चौराहे पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रान्तीय अध्यक्ष एवं फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने शास्त्री चौक पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होने कहा वर्षों से जो नफरत फैलाई गई है, लोगों को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटा गया है उससे हुई क्षति से देश को बचाने के लिये राहुंल गांधी समूंचे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है जिसे जनता का व्यापक स्तर पर समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अगामी लोकसभा चुनाव में अहंकारी और संविधान विरोधी भाजपा का सफाया हो जायेगा। एक सवाल के जवाब में वीरेन्द्र चौधरी ने कहा जिन मूल्यों पर भाजपा राजनीति कर रही है उन मूल्यों पर कांग्रेस कतई सत्ता में नही आना चाहती। कांग्रेस का अपना एक आचरण और आदर्श है। एक विचारधारा है जिसे कांग्रेस अपनी ताकत मानती है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा को सत्ता में बनाये रखने के लिये जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। कहीं ऐसा न हो जब इसका अहसास हो तब तक बहुत देर हो जाये। इसीलिये यात्रा के माध्यम से देश की जनता का जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता ने लालबहादुर शास्त्री, संत गाडगे, पण्डित नेहरू, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। टाउन हाल के पास गांधी, नेहरू, शास्त्री के वेष में युवक यात्रा में शामिल हुये। शत्रा शुरू होने से पहले सहारा के जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष कर रहे अभयदेव शुक्ल ने वीरेन्द्र चौधरी से मुलाकात की और जनहित के मुद्दे पर सहयोग मांगा।
यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वड़ेवन चौराहे पर पूर्व विधायक अिंबका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, साधूसरन आर्य, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, शीतला शुक्ला, पीएन दूबे, गायत्री देवी, डा. शीला शर्मा आदि की मौजूद रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर