Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

हर्रैया एवं रूधौली सीएचसी पर एफआरयू सेवाएं संचालित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जनपद में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को उपलब्ध कराने के लिए जनपद में तीन एफआरयू संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से हर्रैया एवं रूधौली सीएचसी पर एफआरयू संचालित कर दिया गया है। अगले सप्ताह तक भानपुर में भी एफआरयू संचालित कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिया है।
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को बढाकर आमजनता को राहत देने का काम हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इससे आस-पास परसरामपुर, विक्रमजोत, गौर, दुबौलिया के लोग भी इलाज कराने के लिए यहॉ आने लगे है। विगत 06 माह में इस सीएचसी पर हाइड्रोसील के 04, लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्ताशय का आपरेशन) 05, सिस्ट 11, कारनियल नेल 04, सिन्डेक्टाईल 01, सेलुलाईटिस 03, टंग टाई 01, वेजाईनल सिस्ट 01, हिस्टेरेक्टॉमी 01, डेल्टॉयड टॉमा 01, टोटल एबडामिनल हिस्टेरेक्टॉमी 01, अब्सेस 04, हर्निया 02, ओपन कोलोसिस्टेक्टॉमी 03 एवं एल.एस.सी.एस. 62 महिला एवं पुरूष का आपरेशन किया गया है। वर्तमान मे प्लेटलेट की जॉच करने वाली सीबीसी मशीन को भी सक्रिय किया जा रहा है।
पूर्व में हर्रैया में आपरेशन नही होते थे और मरीजो को केवल दवाए दी जाती थी। आपरेशन के लिए उन्हें जिला अस्पताल या नीजी चिकित्सालयों में जाना पड़ता था, अब हालात यह है कि बाहर से मरीज यहॉ पर इलाज कराने विशेष रूप से आपरेशन कराने के लिए आने लगे है। निश्चित रूप से सरकारी अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं में लोगों का विश्वास बढा है।
हर्रैया सीएचसी पर सुविधाए बढाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगरपंचायत द्वारा शौचालय का नया पिट तथा वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनवाया जा रहा है। साथ ही कोल्डचेन कमरे की छत की मरम्मत भी करायी जायेगी। सीएचसी में नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवाया जायेंगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयुष्मान वार्ड तथा हेल्पडेस्क बनवाया जा रहा है। डा. बृजेश शुक्ला की देख-रेख में न्यू बार्न चाइल्ड यूनिट (एन.बी.सी.यू.) संचालित किया जा रहा है, जिसमें नवजात बच्चों की चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती है। उन्होने बताया कि माह के 09 एंव 24 तारीख को कैम्प आयोजित करके गर्भवती महिलाओं की पूरी जॉच की जाती है तथा समुचित इलाज किया जाता है।