सम्पूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त ने सुनीं लोगों की फरियाद, दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण् के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। 10 सबसे पुराने मामलों को थानेवार सूचीबद्ध कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। उन्होने निजी भूमि विवाद, चकरोड आदि की समस्या को थाना समाधान दिवस में निस्तारण के निर्देश दिये है।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम कमलेश चन्द्र ने लोगों की समस्याओं को सुना। उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचन्द्र ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 मामले आये, जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजस्व के 19, पुलिस के 11, विकास के 15, गन्ना के 06 तथा कृषि के 08 मामले आये।

प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें, शिकायतकर्ता से अवश्य भेंट करें तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील रुधौली में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन स्तर से शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक नेगेटिव प्राप्त होने पर जिले की स्थिति खराब होती है। इसलिए आवश्यक है कि जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं भी निस्तारण का फीडबैक प्राप्त करें तथा शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई कमी पर पुनः जांच करके रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्देश दिया कि रवी की बुआयी चल रही है, समय से नहरों में पानी, खाद बीज एवं अन्य कृषि निवेश की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी ने किया। तहसील समाधान दिवस में उप निदेशक  कृषि अनिल कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार रामदुलार, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 4 राकेश कुमार गौतम, संदीप वर्मा, राजेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, विकास श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, सावित्री देवी, मनीष कुमार सिंह तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर