Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लक्ष्य के सापेक्ष 39542 मीट्रिक टन किया गया धान खरीद

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :  मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत 1.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 39542 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया है, जो लक्ष्य का 23 प्रतिशत है। कलेक्टेªट सभागार में धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 31 दिसम्बर तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत धान खरीद का निर्देश दिया है। उन्होने राईसमिलों को धान की डिलेवरी बढाने का निर्देश भी दिया है।
समीक्षा में उन्होने पाया कि पीसीएफ के महराजगंज तथा परमेश्वरपुर, (कुदरहॉ ब्लाक) दो धान क्रय केन्द्रों पर अभी तक शून्य खरीद हुयी है। उन्होेने दोनों केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा नये केन्द्र प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश सहायक निबन्धक सहकारिता को दिया है। उन्होने निर्देश दिया है कि धान भण्डारण के तीनों डीपों को सक्रिय करते हुए मजदूरों की संख्या बढाकर क्रय केन्द्रों का धान डीपों में रखवायें। उल्लेखनीय है कि तीनों डीपों की भण्डारण क्षमता 55 हजार मीट्रिक टन है।
जिलाधिकारी ने राईसमिलर द्वारा 4500 मीट्रिक टन चावल की डिलेवरी देने पर असंतोष व्यक्त किया, जबकि जनपद की सभी 24 राईसमिलों को 14 हजार मीट्रिक टन धान उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होने निर्देश दिया कि साप्ताहिक समीक्षा करके राईसमिलरवार डिलेवरी की सूचना उपलब्ध कराये।
बैठक में जिला धान खरीद अधिकारी/एडीएम कमलेश चंद, आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, डिप्टी आरएमओ संजय पाण्डेय, एरिया मैनेजर एफसीआई सॉई हर्षा, एआर कोआपरेटिव आशीष श्रीवास्तव, डीपों प्रबन्धक धीरज सिंह तथा क्रय एजेन्सियों पीसीएफ, पीसीयू, एसडब्ल्यूसी के जिला प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।