पुरस्कृत हुये सामान्य ज्ञान लक्ष्य प्रतियोगिता के विजेता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मां अखिलेश्वरी कल्याण समिति पिपरा गौतम द्वारा अध्यक्ष दीन दयाल सिंह के संयोजन में आयोजित लक्ष्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह युग प्रतिस्पर्धा का है और ऐसी प्रतियोगितायें आवश्यक है जिससे छात्र भविष्य में परीक्षाओं में बेहतर अर्जित कर सके। कहा कि जो छात्र सफल रहे वे और अधिक परिश्रम करें और जिन्हें सफलता नहीं मिल पायी वे प्रेरणा लेकर आगे बढे।
समिति के अध्यक्ष दीन दयाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयोें के 170 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें 30 सफल छात्रों में साईकिल, मिक्सर, बैग, घडी आदि का वितरण कर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 की साक्षी यादव प्रथम, नीलाक्षी पाण्डेय द्वितीय और खुशी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 27 अन्य को सात्वनां पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अखिलेन्द्र बहादुर सिंह, रोहित सिंह, विनोद सिंह, वैभव सिंह, सतीश सिंह के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक, क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर