गोशालाओं कों सुव्यवस्थित ढंग से संचालित ना करने पर नाराजगी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :  गोशालाओं कों सुव्यवस्थित ढंग से संचालित ना करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 10 बीडीओ का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने बनकटी, रूधौली, सदर, दुबौलिया, सॉउघाट, हर्रैया सहित 10 ब्लाको में 25 प्रतिशत से कम गोवंश संरक्षित पाये जाने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि छुट्टा पशु घूम रहे है, फसल का नुकसान कर रहे है तथा आये दिन दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे है।
समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 12 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 08 हजार पशु गोशाला में संरिक्षत किए गये है। सुपुर्दगी में देने का लक्ष्य भी अधूरा है। रमनातौफीर, कोयलपुरा, कठौतियासौदी, सिरौता वृहद गोआश्रय स्थल में क्षमता के अनुरूप जानवर नही रखें गये है। कई अस्थायी गोआश्रय स्थलों में 25 से कम पशु संरक्षित किए गये है। इस कार्य में रूचि ना लेने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को भी कार्यवाही की चेतावनी दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल नामित करते हुए गोआश्रय स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित कराये।
बैठक का संचालन पशुचिकित्साधिकारी डा. अश्वनी तिवारी ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसीएनआरएलएम रामदुलार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, नोडल अधिकारी, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर