Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

चकरोड से अवैध कब्जा हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के चमरौहा सियरापार के नागरिकों ने चन्द्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अतुल आनन्द को ज्ञापन देकर चक मार्ग गाटा संख्या 1232 से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग किया।
ज्ञापन सौंपने के बाद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि गांव के ही सुशील यादव ने चक मार्ग की भूमि पर दीवाल खड़ी कर लिया है जिससे लोगो को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भूमि की पैमाइश भी हो चुकी है इसके बावजूद लेखपाल द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाने में कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है। मांग किया कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाय जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मनीष चौधरी, पवन कुमार, विनोद कुमार, रामकरन, हीरालाल चौधरी, दयाशंकर चौधरी, घनश्याम, अनिल, दीपक, नूर मोहम्मद, राम मिलन, आबिद अली, धमेन्द्र कुमार, पारसनाथ, भैयालाल मौर्य, रामशव्द के साथ ही अनेक ग्रामीण शामिल रहे।