सामाजिक विसंगतियों के कारण, निवारण पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बढ़ती सामाजिक वैमनस्यता को देखते हुए शनिवार को  प्रेस क्लब  सभागार में सनातन धर्म चेतना चौरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित धर्म सभा का शुभारम्भ मां सरस्वती व गुरु पूजन से हुआ।
धर्म सभा में ”सनातन धर्म और सामाजिक विसंगतियों के कारण औेर निवारण“ विषय पर वृहद चर्चा हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं सोशल मीडिया और तमाम अनियन्त्रित अवंछित यू ट्यूब चैनल को सामाजिक विसंगति का मुख्य कारण माना। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म कोई वेश भूषा या पूजा पद्वति नहीं है, बल्कि सनातन धर्म एक प्राकृतिक नियम है, जिसमें जीवन पद्वति शिक्षा भोजन, नियम संयम आदि शामिल हैं।  उन्होने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति से प्रेरित लोगों ने धर्म पर बहुत आघात किया है । झूठे दुष्प्रचार कर समाज में वैमनस्यता व घृणा का बीजारोपण किया जा रहा है, जिसमें शोसल मीडिया बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है, झूठेे व भ्रामक वीडियो आये दिन समाज को तोड़ने व विसंगति फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
श्री धाम अयोध्या  से आये कथा वाचक  महेष पाठक जी ने वेद सूक्तियों पर वृहद व्याख्यान देते हुए वर्तमान समय में धर्म के नाम पर हो रहे बाजारवाद व अनैतिक कार्यों को रोकने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि हम सभी का जीवन जितना सादगी भरा होगा उतना ही आचरण में पवित्रता होगी।
सभा केे सम्मान समारोह के क्रम में आचार्य विवेक त्रिपाठी, एल. के. पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ल, अजय कुमार, सिद्धेश सिन्हा, प्रमोद पाण्डेय, संध्या दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तवा, सौरभ कुमार बोष,महेन्द्र प्रताप सिंह, देवांश कुमार त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, ओेेम प्रकाश ठाकुर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, महेन्द्र त्रिपाठी व विशाल पाण्डेय को धर्म रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन आचार्य विवेक त्रिपाठी ने किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर