परिषदीय विद्यालय के बच्चों को वितरित किया स्वेटर

हर समर्थवान को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए- बीएसए

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को विकासखण्ड बस्ती सदर के प्राथमिक विद्यालय गिदही खुर्द के 74 बच्चों को समाजसेवी अकील अहमद द्वारा स्वेटर वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए डॉ इन्द्रजीत प्रजापति विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर विनोद कुमार त्रिपाठी व प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर के अध्यक्ष शैल शुक्ल समाजसेवी अकील अहमद ग्राम प्रधान सुभद्रा देवी के हाथों से स्वेटर पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
बीएसए ने समाज सेवी अकील अहमद की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है हर समर्थवान व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लाइका खातून से विद्यालय में एलईडी लगवाने को कहा जिससे परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे आधुनिक ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें और आगे बढ़े। बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत दो रसोइया को अपनी तरफ से स्वेटर वितरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर के अध्यक्ष शैल शुक्ल ने कहा कि आज के युग में जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है हर किसी को इस तरह के कार्य में सहभागी बनना चाहिए। बीईओ विनोद त्रिपाठी ने विद्यालय स्टाफ से कहा कि आप सभी बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा दें ताकि बच्चे जल्द से जल्द निपुण लक्ष्य हासिल कर सकें। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लाइका खातून ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर के मंत्री विजय प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान आशीष पाण्डेय, बीना सिंह, नीरू, गीता सिंह, कंचन लता आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर