पुरातन छात्र सम्मेलन में ताजी हुई स्मृतियां, दिया सहयोग का आश्वासन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को नवोदय विद्यालय रूधौली के  परिसर में जेएनवी एलुमनी एसोसिएशन  (जनाब) संगठन के अध्यक्ष विजय वर्मा, महासचिव इं राज बहादुर निषाद, एवं प्राचार्य  योगेद्र भक्त  के संयोजन में पुरातन छात्र सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदय विद्यालय के जनक पूर्व प्रधानमंत्री  स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया।
विद्यालय की संगीत शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ ही तिलक लगाकर  पुरातन छात्रों का स्वागत किया गया। दूर दराज से आए सैकड़ों पुरातन छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा कर अध्ययनरत छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें 12वीं से निकलने के बाद उच्च शिक्षा के लिए हर प्रकार मदद एवं मार्गदर्शन करने का आश्वासन भी दिया। पुरातन छात्रों में प्रमुख रूप से विजय वर्मा, राज बहादुर निषाद, विवेक वर्मा, राम विलास, विष्णु,धीरेंद्र चौधरी, सत्यम , डा प्रियंका वर्मा, नजमा, सर्वेश्वर शुक्ला आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन एपी सिंह ने किया, डा मनोज तिवारी पीजीटी इतिहास ने विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं पुरातन छात्रों के बीच सामंजस्य से उपयोगी कार्य करने हेतु प्रेरित किए। पुरातन छात्र विद्यालय में पहुंचकर पुरानी यादों खो गए और पूरे दिन विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों से मिलते जुलते रहे।
छात्रों को रोजगार परक शिक्षा के लिए अनुज अग्रहरी, नवनीत मौर्य, चंदन सोनी, विजय प्रकाश, राम प्रसाद, बृजेश सिंह, विजय पाल, आदि ने मार्गदर्शन दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन