Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने वृद्धा आश्रम में लगाया निःशुल्क शिविर

मण्डलायुक्त ने पहल को सराहाः ऊनी वस्त्र का वितरण, 65 वृद्ध जनों का हुआ इलाज

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: रविवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा दिसम्बर माह के चौथे और आखिरी निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन क्लब अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धाआश्रम में किया गया। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि ठंड के दिनों में बुर्जुगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें स्वाभाविक रूप से बढ जाती है।  रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों का परीक्षण और निःशुल्क औषधि के साथ ही ऊनी वस्त्र का वितरण पुनीत कार्य है।
विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए. के. मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण करते हुये कहा कि वृद्धा आश्रम के मरीजों का विशेष रूप से चिकित्सकीय उपचार कराया जायेगा। कहा कि कोई भी संकट की स्थिति आती है तो उन्हें सूचना दिया जाय, बीमार वृद्ध जनों का प्राथमिकता के स्तर पर इलाज किया जायेगा।
क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान वृद्धाआश्रम के 53 सदस्यों के अतिरिक्त कुल 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध  कराया गया।
मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र  ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्या को सराहा।
वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संचालन में  रोटेरियन प्रतिभा गोयल, किशन कुमार गोयल, श्याम नरायन  चौधरी,  अफजल हुसैन, डॉ एस पी भारती, डा. माया वर्मा, सतीश चौधरी, शिवानी यादव, एस. डी. दुबे,  विनय मौर्या, डा. रितु चौधरी, किरन भारती, डा राजेश वर्मा, शौर्य गोयल, डा. राजेश चौधरी, नरेन्द्र भारती, रवि भारती, रघुवीर, मीना पाण्डेय  आदि ने योगदान दिया।