राजस्व वादों के निस्तारण हेतु प्रत्येक शुक्रवार को लगाये जायेंगे चौपालः डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जनपद में राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु प्रत्येक शुक्रवार को न्याय पंचायतवार राजस्व चौपाल लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि चौपाल में वरासत, धारा-67, धारा-24 तथा अन्य राजस्व संबंधित विवादों का निस्तारण स्थल निरीक्षण कर किया जायेंगा, जिसमें राजस्व वाद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होने तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि तहसील स्तर पर आयोजित समस्त राजस्व चौपालों में भ्रमणशील रहकर राजस्व वादों को निस्तारण करायेगे।
उन्होने बताया कि दिनॉक 30 दिसम्बर को ब्लाक बस्ती सदर के न्याय पंचायत भैंसहिया में, सांऊघाट के गाऊखोर, बहादुरपुर के पिपरा, हर्रैया के पिकौरा, गौर के सांवडीह, कप्तानगंज के कप्तानगंज, परसरामपुर के मिश्रौलिया दुर्वासा, विक्रमजोत के अकला, सल्टौआ गोपालपुर के सल्टौआ गोपालपुर तथा रूधौली के पैड़ा न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि दिनॉक 06 जनवरी 2023 को ब्लाक बस्ती सदर के न्याय पंचायत जिगिना, बनकटी के मुण्डेरवा लोहदर, कुदरहा के कुदरहा, हर्रैया के कीर्ति दौलतपुर, गौर के कछिया, कप्तानगंज के सेंठा, परसरामपुर के बिछनैया पाण्डेय, विक्रमजोत के घिरौलीबाबू, सल्टौआ गोपालपुर के जिनवा तथा रुधौली के हनुमानगंज न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा। उन्होने बताया कि दिनॉक 13 जनवरी 2023 को ब्लाक सदर के न्याय पंचायत महसों, सांऊघाट के बायपोखर, बहादुरपुर के अगौना, हर्रैया के दिवाकरपुर, गौर के नरथरी, कप्तानगंज के नयकापार, परसरामपुर के नगर बहेरा, विक्रमजोत के चपिलांव, सल्टौआ गोपालपुर के पिपरा जप्ती तथा रुधौली के सुरूवारकला न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।
तत्क्रम में दिनॉक 20 जनवरी 2023 को ब्लाक सदर के जोगिया, सॉऊघाट के सॉऊघाट, कुदरहॉ के लालगंज, हर्रैया के अशोकपुर, गौर के बारडाड जगदीशपुर, दुबौलिया के दुबौलिया, परसरामपुर के रोहदा, विक्रमजोत के रानीगॉव, रामनगर के दुसायल तथा रूधौली के भितेहरा न्याय पचांयत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा। दिनॉक 27 जनवरी को ब्लाक सदर के रामपुर, बनकटी के पकड़ीचन्दा, बहादुरपुर के पोखरनी, हर्रैया के इन्दौली, गौर के कोइलपुर हथिनाश, कप्तानगंज के महराजगंज, परसरामपुर के परसरामपुर, विक्रमजोत के तालागॉव, रामनगर के रामनगर तथा रूधौली के महुआर न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंग।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर