Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

क्रिटिकल मरीजों के लिए उपलब्ध है एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा

चिकित्सक की सलाह और रेफरल के बाद
0522-2466510 नम्बर पर करना होता है कॉल

कबीर बस्ती न्यूजः
गोरखपुर: वेंटीलेटर की आवश्यकता वाले क्रिटिकल मरीजों के लिए जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है । यह सुविधा चिकित्सक की सलाह और रेफरल के बाद सरकारी अस्पताल से सरकारी अस्पताल तक के लिए 0522-2466510 नम्बर पर कॉल करने के बाद मिलती है । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने दी । उन्होंने बताया कि सेवा का संचालन कर रही संस्था ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 10 स्ट्रेचर भी दिये हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड के प्रतिनिधि मितेश श्रीवास्तव, शालीन सिंह और रमाकान्त तिवारी की टीम ने जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड के मरीजों के लिए 05 स्ट्रेचर प्रदान किये हैं। इसके अलावा 05 स्ट्रेचर जिला महिला अस्पताल को दिये गये हैं। इस मौके पर सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र ठाकुर और नोडल अधिकारी डॉ नंद कुमार ने प्रतिनिधियों को आवश्यक सुझाव भी दिए ।
डॉ दूबे ने बताया कि जिले में चार एएलएस एम्बुलेंस मौजूद हैं जो जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज तक और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल कॉलेज से जिले के बाहर के उच्च चिकित्सा संस्थानों तक सुविधा देते हैं । यह सुविधा सिर्फ सरकारी चिकित्सा संस्थानों के लिए उपलब्ध है और चिकित्सक की सलाह पर ही मिलती है । एक साल की समयावधि में यह एम्बुलेंस 2100 अति गंभीर मरीजों को सेवा प्रदान कर चुकी है । यह समस्त सुविधाओं से युक्त है और इसमें प्रशिक्षित स्टॉफ की उपलब्धता रहती है । मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी एम्बुलेंस के भीतर ही दी जाती है और इसके लिए चिकित्सकों के पैनल से भी सलाह ली जाती है । गंभीर दुर्घटनाओं के मामले में यह जीवनदायिनी साबित हो रही है।
ग्रीन कॉरीडोर की भी सुविधा
सीएमओ ने बताया कि सरकारी एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाता है। एएलएस एम्बुलेंस को प्राथमिकता के साथ यह कॉरिडोर बना कर कम समय में अस्पताल पहुंचाया जाता है।