दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

उपजिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित_

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के एस एस स्पोर्ट्स एकेडमी परिवारपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चल रहे दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसआई जावेद खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र का स्वागत एन वाई वी प्रभारी अरुण कुमार व ओम प्रकाश मिश्र माल्यार्पण, मोमेंटो तथा अंग वस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुनील सिंह एवं बृजेश पांडे द्वारा किया गया।  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गुलाबचंद द्वारा विजेता व उपवितेजा खिलाड़ियों का मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है। आज देश की युवा युवती खेल में पंचम लहरा रहे हैं। पढ़ाई के साथ खेल में हिस्सा लेना जरूरी है,अगर महाभारत काल की बात की जाए तो अर्जुन,कर्ण जैसे योध्या धनुविद्या में खिलाड़ियों के रूप में ही थे। इस मौके पर सरकार द्वारा खेल के अलग-अलग प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया।

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की खोज के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता होनी चाहिए। आज महिलाएं विश्व स्तर पर खेलों के माध्यम से देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, वहीं खेलों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

इसी बीच 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रेम सागर,शिवम यादव,विजय कुमार व बालिका में प्रीति सिंह खुशी,संजना गुप्ता तथा 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग निसार,विनोद वर्मा,अमरनाथ व बालिका में पूर्वी सिंह,खुशी,पल्लवी सिंह क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान रहा।वॉलीबॉल में कटरी विजेता व महाराजगंज उपविजेता, कबड्डी में बालिका वर्ग में विजेता एस एस स्पोर्ट एकेडमी परिवार पूरा विजेता व उपविजेता संतकबीर इंटर कॉलेज कप्तानगंज, कबड्डी में बालक वर्ग आर आर बेकर्स कप्तानगंज विजेता तथा उपविजेता यस एस स्पोर्ट एकेडमी परिवरपुर ने जीत हासिल किया।

इस मौके पर डॉ. रत्नेश्वर, अरुण कुमार मिश्र, परवेज अहमद मंसूरी,रज्जब अली, मो. जमाल, प्रेम प्रकाश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता में भारी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने प्रतिभाग किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर