मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे बडा खेल: एक जोड़े की हुई फर्जी शादी

ब्लाक के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सूची में नौ नम्बर पर है अंकित

 अंकित सूची में शादी के जोड़े का निवास स्थान का नही चल रहा पता

 प्रीती वर्मा एडीओं समाज कल्याण ने किया भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले के विकासखंड कप्तानगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक फर्जी शादी जोड़ी की शादी हुई है । भ्रष्टाचार के मामले में बहुचर्चित विकासखंडों में से विकास खंड कप्तानगंज आगे है चाहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन ,विधवा पेंशन ,परिवारिक लाभ आदि योजनाओं में प्रीती वर्मा एडीओं (समाज कल्याण ) द्वारा जमकर लूटने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाती है । आपको बताते चलें कि विकासखंड कप्तानगंज में 14-12-2022 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न होने के उपरांत मीडिया द्वारा प्रीती वर्मा एडीओं (समाज कल्याण ) से सामूहिक सूची की मांग किया था लेकिन प्रीती वर्मा ने मीडिया को सामूहिक विवाह की सूची देने से सीधा मना कर दिया था । मीडिया द्वारा जिले से कप्तानगंज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सूची प्राप्त करके ग्राम पंचायत में लाभार्थी के घर जाकर शादी के जोड़ों का सत्यापन किया जा रहा है । जिले से प्राप्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सूची में क्रमांक-09 में शादी के एक फर्जी जोड़े का खुलासा हुआ है क्रमांक-09 में दर्ज शादी के जोड़े का पता गलत लिखा गया है इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि प्राप्त सूची के क्रमांक-09 में दर्ज शादी का जोड़ा हमारी ग्राम पंचायत का निवासी नहीं है किस उद्देश्य हमारे ग्राम पंचायत का पता लिखा है हम को नही पता है । प्रीती वर्मा एडीओ (समाज कल्याण ) ने अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निवास स्थान , नाम , पिता का नाम आदि में गोलमाल किया है प्रीती वर्मा द्वारा आज तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सूची को गोपनीय रखा गया है ताकि फर्जी शादी के जोड़ों का खुलासा ना हो सके ।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर