शिक्षा मित्रों ने सांसद जगदम्बिका पाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की भांति सुविधा देने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोसिएशन  के जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षा मित्रोें के प्रतिनिधि मण्डल ने डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल  को बनकटी में मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि शिक्षा मित्रोें की समस्याओं का समाधान कर उन्हें समान कार्य समान वेतन के अनुरूप सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।
ज्ञापन सौपते हुये जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी और बनकटी के जिला उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश में शिक्षा मित्रों की स्थिति दयनीय है और वे घोर उपेक्षा के शिकार है। सभी 147766 शिक्षा मित्र स्नातक, परास्नातक, बीटीसी है और शिक्षक होने की अर्हता पूरी करते है। लगभग 48 हजार शिक्षा मित्र टीईटी उत्तीर्ण भी है किन्तु वे मात्र 10 हजार रूपये के अल्प मानदेय पर कार्य करने को बाध्य है। बताया कि उत्तराखण्ड, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, दिल्ली सहित अनेक राज्यों में शिक्षा मित्रों की तरह भिन्न-भिन्न नामों से शिक्षण कार्य करने वालोें को 24 से 40 हजार रूपये तक का मानदेय प्राप्त हो रहा है किन्तु उत्तर प्रदेश में 10 हजार रूपये में जिविका चलाना मुश्किल है। मांग किया कि शिक्षा मित्रों को शिक्षकों की भांति समान कार्य समान वेतन प्रदान करने के साथ ही 62 वर्ष तक सेवा का अवसर और शिक्षकों की भांति सुविधायें, स्थानान्तरण, मृतक आश्रितों के नौकरी की व्यवस्था आदि की सुविधायें प्रदान की जाय।
ज्ञापन देने वालों में विजय बहादुर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, भोला शुक्ला, राकेश उपाध्याय, अर्चना यादव, राजीव कुमार, उमेश चन्द तिवारी, पवन कुमार, वृजेश चौधरी, राजकुमार गौतम, महेश लाल, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अजीत चौधरी, जगदीश चौधरी, गंगाराम चौधरी, मंजू यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, लाल बहादुर के साथ ही अनेक शिक्षा मित्र शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर