Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

श्रीराम अवतरण कारीडोर निर्माण से हर्रैया में तेज होगी विकास की गति: अजय सिंह

कारीडोर निर्माण शुरू कराने के लिये जारी हैं प्रयास

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। हर्रैया के भारतीय जनता पार्टी विधायक अजय सिंह का परिश्रम रंग लाया और श्रीराम जन्म भूमि मंदिर से प्रभु श्रीराम पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली तथा चौरासी कौसी परिक्रमा प्रारम्भ स्थल यज्ञ भूमि मखौड़ा धाम तक श्रीराम अवतरण कारीडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  विधायक अजय सिंह ने बताया कि विशेष सचिव शासन रघुवीर और अनुसचिव लक्ष्मण राम ने जिलाधिकारी से आख्या और प्रस्ताव मांगा है।
विधायक अजय सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली तथा चौरासी कौसी परिक्रमा प्रारम्भ स्थल यज्ञ भूमि मखौड़ा धाम तक श्रीराम अवतरण कारीडोर निर्माण पूरा हो जाने पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का स्वाभाविक विकास होगा और हर्रैया का बडा क्षेत्र अयोध्या के और निकट हो जायेगा। इससे आध्यात्म के साथ ही रोजगार के भी अवसर विकसित होंगे। कहा कि उनका प्रयास है कि अति शीघ्र श्रीराम अवतरण कारीडोर निर्माण कार्य आरम्भ हो। इसके पूरा हो जाने पर हर्रैया का बड़ा भू-भाग स्वाभाविक रूप से विकास के नये दौर में शामिल होगा और क्षेत्रीय नागरिकों की आकांक्षायें पूर्ण होगी। कहा कि इस दिशा में उनका निरन्तर प्रयास बना हुआ है।