कांग्रेस नेताओं से भरी बस गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के लिये रवाना

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिये कांग्रेस नेताओं से भरी बस आज गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के लिये रवाना हुई। प्रदेश सचिव एवं बस्ती जिले के प्रभारी प्रदीप कोरी एवं कर्म राज यादव ने झण्डी दिखाकर यात्रियों का रवाना किया। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा बस और ट्रेन से कुल मिलाकर 100 से ज्यादा कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये कूच कर चुके हैं। उन्होने कहा यूपी से लाखों की संख्या में कांग्रेसजन लोनी बॉर्डर पहुंच रहे हैं। जनता अब नफरत और लोकतंत्र विरोधी राजनीति का नकरत रही है। भारत जोड़ो यात्रा नफरत फैलाने वाली अहंकारी सत्ता के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।
यात्रा में शामिल होने के लिये रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, जयंत चौधरी, शिव विभूति मिश्रा, पिंटू मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, राज बहादुर निषाद, देवी प्रसाद पांडेय, डॉ शीला शर्मा, सूर्य मणि पांडेय, रवीन्द्र चौधरी, रवीन्द्र सिंह राजन, छोटे खान, रंजना सिंह, गिरिजेश पाल, अवधेश सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अनिल भारती, अंकित गौतम, लाल जी पहलवान, बच्चू लाल गुप्ता, जय प्रकाश अग्रहरि, मंजू पांडेय, सुरेश सिंह, हरि नारायन सिंह, दिलीप बनर्जी, अजय अवनीश पांडेय, जितेंद्र पासवान, विश्वनाथ पांडेय, मोहित भट्ट, शुभम पांडेय, सुमित्रा देवी, देवता देवी, विजय कुमार शुक्ला, विष्णु मणि त्रिपाठी, विनय तिवारी, साधु पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर