Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सोमवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व में पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जानबूझकर हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी किया। भाजपा की मंशा पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिलाने का नहीं है।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि निकाय चुनाव में भाजपा ने जानबूझकर गड़बड़ी कराया। चेतावनी दिया कि यदि निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण लागू न किया गया तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन को बाध्य होगी।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार शुक्ल फौजी ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के संसारीपुर उभाई गोकुलपुर मार्ग के निर्माण की मांग किया। कहा कि यह मार्ग एन.एच. 28 से जोड़ता है और स्थिति दयनीय होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से डा. राम सुभाष वर्मा, चन्द्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, मेहतराम हुसेन, वीरेन्द्र यादव, रामसुन्दर यादव, उमेश कुमार शर्मा, डा. मुन्नर प्रसाद शर्मा, उत्तम चौधरी, डी.एन. शास्त्री, पप्पू मिश्र, लक्ष्मी यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, के.पी. भारती, मिथलेश भारती, संदीप नारंग, वीरेन्द्र गुप्ता, मनोज कुमार जायसवाल, पवन कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार अग्रहरि, प्रमोद कुमार मिश्र, संजय मिश्र, अमित विक्रम त्रिपाठी के साथ ही आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।