Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

रामलललित चौधरी ने थामा सुभासपा का दामन, बनाये गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। तकरीबन 4 दशकों से समाजवादी पार्टी से जुड़कर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके रामलललित चौधरी ने सुभासपा का दामन थाम लिया। सुभासपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हे पार्टी ज्वाइन कराया और तत्काल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। जनपद की राजनीति में ये खबर हलचल मचने वाली है।

रामललित चौधरी के साथ सैकड़ों लोग सुभससपा में शामिल हुये। रामलललित चौधरी ने कहा पुराने लोगों की समाजवादी पार्टी में कद्र नही है। मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद पुराने नेताओं का सम्मान करने की पार्टी की परिपाटी नही रही और पार्टी में समाजवाद खत्म हो गया है। रामलललित चौधरी सपा सरकार में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे साथ ही कई बार रूधौली विधानसभा से अपने नेतृत्व का परचम लहराते रहे।
पार्टी में सामान्य से लेकर शीर्ष नेता तक सभी उनका सम्मान करते थे। रामललित चौधरी ने कहा ओमप्रकाश राजभर संघर्षशील व्यक्तित्व के नेता हैं, वे जिस तरह से दबे कुचले, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हैं उनका कोई जोड़ नही है। वहीं ओमप्रकाश राजभर ने 2024 चुनाव समझौते से लड़ने का संकते दिया, जबकि नगर निकाय चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। सपा पर प्रहार करते हुये कहा कि पार्टी ने हमको धोखा दिया, गठबंधन में रिजर्ब सीट दिया था जिससे हमारे प्रत्याशी चुनाव न जीत पायें। साथ ही दगे कुचले पिछड़ों की आवाज नही उठाने देते थे।
इस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष, बृजभूषण मिश्रा, जिलाध्यक्ष अमन राजभर, पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, राहुल निषाद, फूलचंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजभर, राजेश राजभर, अवधराम चौधरी, शेषनरायन त्रिपाठी, सतेन्द्र शुक्ला, अिंबका राजभर, रामसहाय राजभर, अर्जुन राजभर, जोगिन्दर राजभर, मा. इस्माइल, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे। जगराम चौधरी, सुबाष चौधरी, राकेश चौधरी, मेहीलाल, संजय, रामयज्ञ, रामप्रकाया गौतम, ज्ञानदास, पंकज चौधरी, लालजी वर्मा, बाबूराम वर्मा, रामप्रताप चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रभान चौधरी, रामप्रीत चौधरी, विकास पटेल आदि ने सपा छोड़कर सुभसपा की सदस्यता ली।