Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

धूमधाम से मनाया गया पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की जयंती

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । साहित्य कला और संगीत के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक क्लाऋषि पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की जयंती आज उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ध्येय गीत से शुरु कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्रीरामचरित मानस पाठ एवं हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ।

विभाग संघचालक नरेन्द्र भाटिया ने कहा कि बाबा जी की जो सादगी थी वही हम सबके लिए संदेश और मार्गदर्शन है। अजय नारायण ने कहा कि एक वर्ष पूर्व बाबाजी से देवरिया में मेरा पहला मुलाकात हुआ था अपनी भाषा और व्यवहार से वहाँ की वातावरण को खुशहाल बना देना उनका स्वभाव था। उनका एक एक पल हमारे लिए प्रेरणादायी है। जिलाध्यक्षा सत्या मिश्रा ने कहा कि बाबा जी किसी भी व्यक्ति से मिलते परस्पर नाम परिचय होता था तो बाबा जी के दिमागी कम्प्यूटर में फीड हो जाता था जो कभी डिलीट नही होता था।

राज्य ललित कला अकादमी सदस्य एवं प्रांतीय चित्रकला प्रमुख डॉ नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि आज ही के दिन जन्मे बाबा योगेन्द्र जी को पढ़ाई के दौरान से ही सबसे ज्यादा चित्रकला से लगाव था, वह अपने कमरे में कागज के खिलौने व चित्र बनाकर खूब सजाते थे।

इस दौरान सह जिला कार्यवाह अभय, नगर कार्यवाह नीरज, डा वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मृदुला श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, लता सिंह, निर्मला वर्मा, रीता त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, बौद्धिक प्रमुख राजेश मिश्र, रत्नेश पाण्डेय, ओ पी पाण्डेय, उर्मिला पाण्डेय, कमला वर्मा, उषा पाण्डेय, मयंक श्रीवास्तव, भक्तिनारायन श्रीवास्तव, बालमुकुंद आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।