पुस्तकों के दुनियां की उपयोगिता सदैव बनी रहेगी- गिरीश नारायण

पं. गोमती प्रसाद मिश्रअनिलके निबन्ध संग्रहअभ्युत्थानम्और पं. कमलापति पाण्डेयकॅंवलकृत गीता सरोवर का विमोचन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को प्रेस क्लब सभागार में महाकवि पं. गोमती प्रसाद मिश्र ‘अनिल’ के निबन्ध संग्रह ‘अभ्युत्थानम्’ और पं. कमलापति पाण्डेय ‘कॅंवल’ कृत गीता सरोवर का विमोचन सम्पन्न हुआ। साहित्य संसद के संयोजन में सम्पन्न हुये विमोचन समारोह को सम्बोधित करते हुये पूर्व आई.ए.एस. गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि यह संयोग ही है कि एक ही दिन दो विभूतियों के पुस्तक का विमोचन हुआ। ‘अभ्युत्थानम्’ और गीता सरोवर में जो विचार संकलित किये गये हैं वे निश्चित रूप से भारतीय दर्शन, आध्यात्म और शोधार्थियो के लिये उपयोगी साबित होगी।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पुस्तकों के दुनियां की उपयोगिता सदैव बनी रहेगी। महाकवि पं. गोमती प्रसाद मिश्र ‘अनिल’ का रचना संसार विराट है और गीता सरोवर में जो प्रबोधिनी व्याख्या की गई हैं वह बहु उपयोगी है।
विमोचन कार्यक्रम में पं. गोमती प्रसाद मिश्र ‘अनिल’ ने ‘अभ्युत्थानम्’ की प्रेरणा और प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये अपनी अन्य कृतियों पर भी प्रकाश डाला।  पं. कमलापति पाण्डेय ‘कॅंवल’ ने गीता सरोवर कृति पर कहा कि इसमें पौराणिक आख्यानों के अंश समाहित है। आध्यात्म और गीता में रूचि रखने वाले पाठकों के लिये यह कृति उपयोगी साबित होगी। विमोचन कार्यक्रम का संचालन करते हुये राममणि शुक्ल ने दोनों पुस्तकों की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि कुलदीप ‘कलश’, राममणि शुक्ल, कमलापति पाण्डेय ‘कॅंवल’ सूरज कुंवर ‘सरस’ राधेश्याम मिश्र, अवधेश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, शाहिद बस्तवी, अफजल हुसेन, डा. अजीत श्रीवास्तव, असद बस्तवी, अरसद अली, दशरथ, डा. विकास भट्ट, शिवा त्रिपाठी, दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, रामकृष्ण पाण्डेय, रहमान अली रहमान, आदि ने कविताओं के माध्यम से वातावरण को सरस बना दिया। इस अवसर पर देवानन्द पाण्डेय, शशिकान्त पाण्डेय के साथ ही अनेक साहित्यकार, कवि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर