Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें विभागीय अधिकारी: डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : संपूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि विभागीय अधिकारीगण मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें, शिकायतकर्ता से अवश्य भेंट करें तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होने कहा कि शासन स्तर से शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है, फीडबैक नेगेटिव प्राप्त होने पर जिले की स्थिति खराब होती है। इसलिए आवश्यक है कि जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं भी निस्तारण का फीडबैक प्राप्त करें तथा शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई कमी पर पुनः जांच करके रिपोर्ट दें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 मामले आये, इसमें मुख्य रूप से राजस्व के 35, विकास के 18, पुलिस के 21, गन्ना के 03, तथा विद्युत के 05 मामले आये। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में अवशेष शिकायतों का 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम गुलाब चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सीएमओ डा. आर. पी. मिश्रा, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, बी.एस.ए. डा. इन्द्रजीत प्रजापति, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, विद्युत के अमित सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।