विश्व हिन्दी दिवस पर डीएम, सीडीओ को राष्ट्रीय सेवा शिखर सम्मान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मंगलवार को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर शव्द सुमन द्वारा वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के संयोजन में साहित्यकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये राष्ट्रीय सेवा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने इस अवसर पर कहा कि साहित्यकार समाज के प्रति प्रत्येक युग में संवेदनशील रहा है और तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठानों ने उन्हें समादर दिया। कहा कि प्रशासनिक सेवा का क्षेत्र वृहद है और इस सेवा में किसी अधिकारी का संवेदनशील होना उसे महत्वपूर्ण बना देता है। डा. जगमग ने इस अवसर पर अपनी रचनाओं के माध्यम से समयगत सन्दर्भों को स्वर दिया।
इस अवसर पर साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ डा. वी.के. वर्मा,  डा. अफजल हुसेन अफजल, वी.के. मिश्र, के.के. उपाध्याय, राघवेन्द्र शुक्ल, श्याम प्रकाश शर्मा, पं. चन्द्रबली मिश्र आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर