Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 23 जनवरी को सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेंगा। 24, 25 एवं 26 जनवरी को उ0प्र0 दिवस का आयोजन किया जायेंगा। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होंगा।   उन्होने रेलवे एवं बस स्टेशन पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रमांे के दौरान कोरोना से सुरक्षा के प्रोटोकाल का पालन किया जाय। ठंड को देखते हुए उन्होने कहा कि प्रभात फेरी में सभी सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राए भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम 9.30 बजे से पुलिस लाईन में आयोजित होंगा। प्रातः 08.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में झण्डा रोहण किया जायेंगा। ग्राम पैडा, नगर बाजार तथा अमोढा में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जेल, जिला चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम तथा वृद्धाआश्रम मंे फल एंव मिष्ठान वितरण किया जायेंगा। विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर अलग से जारी किए जायेंगे।
बैठक का संचालन करते हुए एडीएम कमलेश चन्द्र ने कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सभी उत्साहपूर्वक भाग लें। उन्होेने कहा कि नगर के सभी 15 महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एंव माल्यार्पण गणमान्य नागरिको एवं अधिकारियों द्वारा 09.00 बजे से किया जायेंगा। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, स्कन्द शुक्ला, पुनीत दत्त ओझा, रामकृष्ण लाल जगमग, प्रधानाचार्या मुश्लिमा खातून, अनुराग श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारीगण एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।