भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी केयास्क का फीता काटकर उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन नें परसरामपुर ब्लाक के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी केयास्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सिकंदरपुर ग्राम निवासी मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नदीम, मुकेश निषाद, एजाज अहमद तथा मुद्रा लोन के अंतर्गत श्रीराम ट्रेडर्स दीनानाथ गुप्ता, न्यू शक्ति सोलर एजेंसी जय शक्ति, एचपी गैस राजेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, कलीमुद्दीन, मनोज कुमार को ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा श्रीमती रूपा, कृपाशंकर, शांति देवी, राबिया, दीपा रानी, जागीरा बानो, रजिया बानो को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किया।
एसबीआई के सहायक प्रबंधक मनीष उप्पल ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद, मुद्रा लोन तथा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में कुल 18 व्यक्तियों को 1.17 करोड़ रूपया वितरित किया गया है। इसके अलावा आज पहले दिन 20 नए खाते खोले गए। केयास्क का संचालन सीताराम द्वारा किया जा रहा है।
उन्होेने बताया कि केयास्क में बचत खाता, संयुक्त खाता, परिचय पत्र, उत्पाद प्रतीक परिवर्तन, के.वाई.सी. डाकूमेंट अपडेशन, जमा/निकासी, खाते से खाते में अन्तरण, सावधि जमा, मनी ट्रांसफर, आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, ऋण जमा, खाते का विवरण, लिखित पर्ची, बैलेंस इंक्वायरी, एईपीएस ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं दीजाएंगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, बीडीओ राजमंगल चौधरी, एसबीआई के प्रबंधक श्रीकांत तिवारी, यशवंत कुमार, सौरव यादव, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक रघुवर प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अमीना खातून, ग्राम सचिव सुरेश यादव, पंचायत सहायक शिल्पी गुप्ता, ब्लाक के कर्मचारी गण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन