मकर संक्रांति पर्व पर सामूहिक सहभोज एवं गरीबो में कम्बल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। गायत्री शक्ति पीठ बस्ती मंदिर परिसर में मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व गरीब पुरुष महिलाओं को भोजन करा कर और कंबल वितरित करके मनाया गया |

गायत्री शक्ति पीठ के वरिष्ठ परिव्राजक ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा की हमारे पूर्वजों ऋषियों ने हमारे सारे पर्व त्योहारों को प्रकृति प्रेरणा के अनुसर प्रचलित किया है, खिचड़ी का पर्व पारस्परिक सदभावो को उदारता पूर्वक समाज के सभी वर्गों को मानवीय दृष्टिकोंण का समंजस्य बनाया है | आज का मानव समाज पाश्चात्य संस्कृत को अपने जीवन दर्शन में अंधानुकरण कर रहा है जिसके विचार संकीर्ण, स्वार्थ परता के प्रति आतुर है | गायत्री शक्तिपीठ बस्ती विगत 50 वर्षो से धर्म तंत्र के मध्यम से लोग मानस का भावनात्मक उत्कर्ष समाज के विचार तंत्र को प्रभावित करने का अनवरत प्रयास पर्व त्योहारों एवं संस्कारों के माध्यम से विचार परिवर्तन का कार्य कर रहा है | गायत्री शक्तिपीठ के निष्ठावान वरिष्ठ परिजन गिरधारी लाल साहू, गोपाल गाडिया, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट के सहयोग सौजन्य से गरीबो को कंबल का वितरण किया गया | शक्तिपीठ के संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल द्वारा सहभोज (भंडारा), कंबल वितरण का कार्य संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य रूप से के के पांडेय,जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,विशाल,हरिशंकर,राजकुमार ,प्रभाकर,संजय,महेश्वरानंद, शिवम, अमित, संतोष,कपिल देव,श्याम पांडेय आदि की सहभागिता रही |

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर