Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

छात्रों में शैक्षणिक सामग्री, जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । एस.आर.एस. सेवा संस्थान द्वारा विद्या बिहार कालोनी खीरीघाट में वैजनाथ गुप्ता के संयोजन में छात्रों में मिठाई, टिफिन, शैक्षणिक सामग्री वितरण के साथ ही जरूरतमंदांे में कम्बल का वितरण किया गया। सावित्री देवी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वैजनाथ गुप्ता ने कहा कि विपन्न लोगों की सेवा और उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने से बडा कोई धर्म नहीं है। कहा कि एस.आर.एस. सेवा संस्थान ‘सेवा ही धर्म है’ के सिद्धान्तों पर निरन्तर मानव सेवा में लगा है।
संस्थान की प्रबन्धक रीता गुप्ता ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और विपन्न बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है और इसके रचनात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रणवीर सिंह, प्रमोद गुप्ता, अफरोज आलम, विनीत गुप्ता, डा. के.के. गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, शमीमा खातून आदि ने कम्बल आदि के वितरण में योगदान दिया।