पदोन्नति आदेश जारी न हुआ तो शिक्षकों का धरना 7 से

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ  जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन कमलेश चन्द्र और नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र को सौंपा। मांग किया कि परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाय। यदि 31 जनवरी तक सूची का प्रकाशन न हुआ तो 7 फरवरी से पदोन्नति आदेश जारी होने तक बीएसए कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।
ज्ञापन सौंपते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल  ने बताया कि पदोन्नित आदेश जारी करने, उपार्जित अवकाश पोर्टल पर लोड किये जाने, एनपीएस के नाम पर जबरिया बेतन रोके जाने आदि की मांग को लेकर अनेकों बार ज्ञापन देने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया गया, बीएसए द्वारा लिखित पत्र जारी करने के बावजूद अभी तक वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया। उन्होने एक सप्ताह के भीतर सूची जारी करने का पत्र संगठन को दिया था किन्तु स्थितियां पूर्ववत है।  इसे वादा खिलाफी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। इन मांगों को लेकर संघ का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा।
यह जानकारी देते हुये संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि  ज्ञापन सौंपने वालों में राघवेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, अभय सिंह यादव, बब्बन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आदित्य तिवारी, मंजेश राजभर, राजेश कुमार, रेखा चौधरी, विनोद यादव, विजय प्रकाश चौधरी,  रजनीश मिश्र, चन्द्रभान चौरसिया, रीता शुक्ला, कृष्ण कुमार चौधरी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर