Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी की चेतावनी रैली 25 को

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी आगामी 25 जनवरी को लखनऊ के इको गार्डन में विशाल प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी देगी। प्रेस क्लब सभागार में यह जानकारी देते हुये गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के बौद्ध प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ ने कहा कि उनकी पार्टी जनहित में गरीबों को निःशुल्क बिजली, शिक्षा, चिकित्सा की  सुविधा देने के प्रति प्रतिबद्ध है किन्तु यूपी में भाजपा की सरकार बिजली की कीमतों में और वृद्धि करने जा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पत्रकारो के प्रश्नो का उत्तर देते हुये इं. इमरान लतीफ ने बताया कि 25 जनवरी को लखनऊ के इको गार्डन में विशाल प्रदर्शन करने के बाद 27 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर बिद्युत कीमतों में वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन कर  ज्ञापन सौपा जायेगा।
प्रेस वार्ता के बाद आयोजित सांगठनिक बैठक में इं. इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिये यह जरूरी है कि जिले से बूथ स्तर तक कमेटियां सक्रिय रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। दिशा निर्देश के अनुरूप बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश कुमार शुक्ल, मनोज पाण्डेय, चन्द्रभान कन्नौजिया, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, डा के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।