विपक्ष के तौर पर छोटे-छोटे मुद्दों को उठाने वाली भाजपा सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट की लूट पर चुप्पी के सवाल पर क्या बोले भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े

बलौदा बाजार भाटापारा। जिले में सरकार द्वारा संचालित शराब दुकानों में हो रही ओवर रेट की लूट से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। विपक्ष के तौर पर छोटे-छोटे मुद्दों को उठाने वाली भाजपा सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट की लूट पर क्यों चुप है छत्तीसगढ़ ताजा खबर के सवाल पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े ने कहा कि जिले के अलावा कमोबेश पूरे छत्तीसगढ़ की यही स्थिति बनी हुई है ।कांग्रेस जब से प्रदेश में आई है तब से लूट मचा रही है। आपके द्वारा इस विषय की शिकायत प्राप्त हुई है, इस विषय पर उग्र आंदोलन कर जनता को इस समस्या से निजात दिलाने भाजपा सड़क पर उतरेगी।

विदित हो किबलौदाबाजार- भाटापारा जिले की समस्त सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट शराब बिकने की काफी समय से लगातार शिकायत मिल रही है। ना जाने ऐसा कौन सा कारण है, जिस वजह से ओवर रेट बिक्री बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। जब की सरकार ही शराब बेच रही है।इस विषय मे जिले के जांबाज प्रशासनिक अधिकारी भी मुख दर्शक नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओवर रेट शराब बिक्री स्तर में और कितनों के आशीर्वाद से चल रही है।
भाटापारा कि दोनों शराब का हाल तो और भी बुरा है। बिना डर, भय और खौफ के ओवर रेट में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। इसके अलावा भी शराब की अफरा-तफरी भी बड़े पैमाने पर की जा रही है । प्रतिदिन लाखो रुपए की ओवर रेट की कमाई का हिस्सा किन-किन लोगों में बट रहा है? आम जनता के लिए समझना मुश्किल नहीं होगा! जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी,आबकारी विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के विपक्ष के नेताओ तथा सत्ता पक्ष के नेताओं सभी की मौन सहमति ओवर रेट के भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रही है। ₹10 से लेकर ₹400 तक शराब में अधिक मूल्य वसूला जा रहा है। दोनों सरकारी दुकानों के बाहर सरकार की मूल्य सूची नदारद रहती है। जिससे ग्राहकों को उचित मूल्य का पता ही नहीं चल पाता है। ग्राहकों को किसी प्रकार का बिल भी नहीं दिया जा रहा है। वही वर्षों से जमे कर्मचारियों से मिलीभगत के चलते उनका ट्रांसफर नहीं होना। इस बात को स्पष्ट साबित करता है कि, बड़े पैमाने पर हो रहे लूट पर सभी एक है, बस ठगी जा रही है तो जनता।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन