Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बलौदाबाजार भाटापारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्या कहा ओवर रेट शराब बिक्री की लूट पर

भाटापारा। बलौदाबाजार भाटापारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने ओवर रेट शराब बिक्री पर छत्तीसगढ़ ताजा खबर से कहा कि आपके द्वारा पुनः यह शिकायत प्राप्त हो रही है।कुछ दिन पहले शिकायतें मिली थी जिसके बाद भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष ने नंबर जारी कर शिकायत करने को कहा था, अगर उसके उपरांत भी ओवर रेट की बिक्री बंद नहीं हुई है, तो यह विषय बहुत ही शर्मनाक है। इससे हमारी सरकार की छवि खराब हो रही है। इस विषय में तत्काल आबकारी अधिकारियों से बात कर ओवर रेट बिक्री को रोकने निर्देशित करूंगा।
विदित हो किबलौदाबाजार- भाटापारा जिले की समस्त सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट शराब बिकने की काफी समय से लगातार शिकायत मिल रही है। ना जाने ऐसा कौन सा कारण है, जिस वजह से ओवर रेट बिक्री बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। जब की सरकार ही शराब बेच रही है।इस विषय मे जिले के जांबाज प्रशासनिक अधिकारी भी मुख दर्शक नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओवर रेट शराब बिक्री स्तर में और कितनों के आशीर्वाद से चल रही है।
भाटापारा कि दोनों शराब का हाल तो और भी बुरा है। बिना डर, भय और खौफ के ओवर रेट में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। इसके अलावा भी शराब की अफरा-तफरी भी बड़े पैमाने पर की जा रही है । प्रतिदिन लाखो रुपए की ओवर रेट की कमाई का हिस्सा किन-किन लोगों में बट रहा है? आम जनता के लिए समझना मुश्किल नहीं होगा! जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी,आबकारी विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के विपक्ष के नेताओ तथा सत्ता पक्ष के नेताओं सभी की मौन सहमति ओवर रेट के भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रही है। ₹10 से लेकर ₹400 तक शराब में अधिक मूल्य वसूला जा रहा है। दोनों सरकारी दुकानों के बाहर सरकार की मूल्य सूची नदारद रहती है। जिससे ग्राहकों को उचित मूल्य का पता ही नहीं चल पाता है। ग्राहकों को किसी प्रकार का बिल भी नहीं दिया जा रहा है। वही वर्षों से जमे कर्मचारियों से मिलीभगत के चलते उनका ट्रांसफर नहीं होना। इस बात को स्पष्ट साबित करता है कि, बड़े पैमाने पर हो रहे लूट पर सभी एक है, बस ठगी जा रही है तो जनता।