बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर रहे ध्यान- बीएसए

बीएसए ने अभिभावकों व बच्चों से किया संवादः अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भूमि पूजन सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को हर्रैया विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय बांसगांव के प्रांगण में आयोजित शिक्षक अभिभावक बैठक में बीएसए डॉ इन्द्रजीत प्रजापति ने अभिभावकों व बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हम सभी का दायित्व है। सभी बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आयें इसमें अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है। बच्चों के सीखने में निरंतरता होना बहुत जरूरी है यदि बच्चा नियमित विद्यालय नहीं आएगा तो निश्चित तौर से उसके पठन पाठन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज सरकारी विद्यालयों में तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही है और विद्यालयों को हाईटेक बनाया जा रहा है। बालिका शिक्षा पर विशेष रूप से बोलते हुए बीएसए ने कहा कि हम सभी को बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोचना होगा और उन्हें शिक्षा देने में कोताही नहीं बरतनी होगी आज किसी भी क्षेत्र में बालिकाएं बालकों से पीछे नही हैं। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बांसगांव के अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भूमि पूजन भी किया। मध्यान भोजन और विद्यालय के किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया। किचेन गार्डन में कई तरह की सब्जियां लगी हुई थी जिसको देखकर बीएसए ने पूरे विद्यालय परिवार की सराहना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम सागर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ हरैया के ब्लॉक मंत्री रामप्यारे कनौजिया ने किया।
इस दौरान अभियन्ता राम कुमार राव, एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह और सुनील बौद्ध, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ल, शिक्षक संघ हर्रैया के अध्यक्ष रामसागर वर्मा, रवीश कुमार मिश्र, वैभव मिश्र, विजय मिश्र, गोपाल दूबे, हरी सिंह, प्रभात रंजन वर्मा, छोटे लाल, सन्तोष वर्मा, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर