विज्ञान, कला प्रदर्शनी में छात्रों ने दिया शानदार प्रस्तुति

अतिथियों ने पूंछे ज्ञान, विज्ञान के सवाल, बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  सोमवार को न्यू इकरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।  इसमें बच्चों ने वोल्केनो इरप्शन, वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर प्यूरीफायर ,वाटर साइकिल, सेव अर्थ ,एयर पॉल्यूशन, वाटर पॉल्यूशन,वाटर प्यूरीफायर, डे एंड नाइट रिवॉल्यूशन ,सिंपल सर्किट बनाया तथा कंप्यूटर सिस्टम ,इलेक्ट्रिक लैंप ,वॉल हैंगिंग ,दीवाल घड़ी, फ्लावर पॉट एवं पेंट किया हुआ मेजपोश बनाया।
विज्ञान, कंप्यूटर एवं कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रबंधक डॉ अजीज आलम एवं डायरेक्टर अयाज अहमद ने  बच्चों का हौसला बढ़ाया । कहा कि ज्ञान विज्ञान के प्रति लगन और नई सोच उन्हें ऊंचाईयों पर ले जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे शाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के प्रिंसिपल इंजीनियर आसिफ खान ने बच्चों के प्रोजेक्ट के बारे में सवाल जवाब किए एवं जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला ।
इंजीनियर आसिफ खान ने कहा विज्ञान के क्षेत्र में हमारे देश में तेजी से विकास कर रहा है बचपन से ही विज्ञान के प्रति रुचि रहने से आगे चलकर वैज्ञानिक सोच पैदा होती है। इस प्रदर्शनी में कक्षा 4 5 6 7 8 से अलीना खान,जिया महनाज, आफिया आफताब, इबाद, सोबान, हसनैन, शावेज, इलहाम,पारी श्रीवास्तव, सुमैया, यासीन, अदनान, फैजान,फैसल, अर्श, अल्बिया, रहे। इस मौके पर प्रिंसिपल जेबा शाहीन ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और जीवन में शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी । जरीन , अंजू  रजिया सुल्ताना, अली अरसद,  कुतबुद्दीन आदि ने बच्चोें को उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढाया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन