Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बजाज ग्रुप की दोनों चीनी मिलो का 104 करोड़ रुपए बकाये का भुगतान कराने के डीएम ने दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बजाज ग्रुप की दोनों चीनी मिलो बस्ती एवं वाल्टरगंज के कुल आरसी 104 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।  अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण में अत्यंत गंभीर है तथा उन्होंने निर्देश दिया है कि शीघ्र अति शीघ्र किसानों के गन्ना मूल्य बकाएं तथा श्रमिकों का भुगतान सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि साप्ताहिक रूप से धनराशि के भुगतान की कार्य योजना प्रस्तुत करें। अब इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समीक्षा में उन्होंने पाया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बैंकों का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है परंतु किसान एवं लेबर का भुगतान लंबे समय से अवशेष है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अब किसानों एवं श्रमिकों का पहले भुगतान किया जाएगा, धन अवशेष होने पर बैंक को भुगतान कर सकते हैं। बैठक में एडीएम कमलेश चंद तथा एसडीएम सदर शैलेश दुबे तथा चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।