मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत, दो युवक घायल

छावनी थाने के चपिलांव, सोनहा के पचमोहनी पड़ाव पर हुईं दुर्घटनाएं

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें दो घटनाएं दो बाइकों की टक्कर में हुईं, जबकि दूसरी घटना में बाइक सड़क पर टहल रहे छुट्टा पशु से टकराने की वजह से हुई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत टूटीभीटी संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात चपिलांव गांव निवासी 48 वर्षीय संजय सिंह की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। संजय सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह एक ट्रैक्टर एजेंसी पर सेल्समैन का कार्य करते थे। उनके बेटे विनोद सिंह की 30 जनवरी को शादी तय है। उसका कार्ड बांटने वह विक्रमजोत बाजार गए थे। वापस आते समय अपने गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक पशु उनकी बाइक के आगे आ गया। उससे बाइक टकराने की वजह से संजय सिंह के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर परिवार के लोग इलाज के लिए अयोध्या के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि मृतक कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी पड़ाव पर दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बगढरवा मेला देखने जा रहे 22 वर्षीय सुरंजन पुत्र छोटई निवासी पकरीमोती और दूसरी बाइक पर सवार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के संदीप (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग एंबुलेंस से उपचार के लिए दोनों को पीएचसी सल्टौआ ले गए। वहां से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने सुरंजन को मृत घोषित कर दिया। हालत बिगड़ने पर संदीप को लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

उधर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डुमरियागंज मार्ग पर स्थित लिटिल फ्लाॅवर स्कूल के समीप रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर घायल बाइक चालक आलोक (25) निवासी डम्मरजोत थाना वाल्टरगंज के परिवार के लोग पहुंच गए और 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर