Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा की जिला इकाई का गठन

–  डॉ शिवजनम अध्यक्ष, डॉ दीपक उपाध्यक्ष व डॉ विभा सचिव बनाई गयीं

कबीर बस्ती न्यूज:

 संतकबीरनगर । प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का गठन मंगलवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान डॉ शिवजनम यादव को अध्यक्ष, डॉ दीपक पांडेय को उपाध्यक्ष तथा डॉ विभा वर्मा को सचिव सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ मिर्जा अनीस अहमद की अध्यक्षता में प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई का गठन मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अंशुमान गौड़ तथा पर्यवेक्षक डॉ अरुण कुमार यादव  प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य की निगरानी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित जनपद के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ शिव जनम यादव ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सकों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ उनकी सारी समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी को हम सभी पदाधिकारी निभाएंगे। उपाध्यक्ष डॉ दीपक पांडेय ने कहा कि जिला इकाई के सदस्यों ने जिस आशा और उत्साह के साथ हम सभी पदाधिकारियों को चयनित किया है। उन सभी के सम्मान की लड़ाई हम लड़ने का काम करेंगे तथा उन्हें उनका वाजिब हक दिलाएंगे। नव निर्वाचित सचिव सह कोषाध्यक्ष डॉ विभा वर्मा ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सक जिस तरह से समाजसेवा कर रहे हैं उस तरह से उनको उनका वाजिब हक भी मिलना चाहिए। हम सभी एक साथ मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ माया शास्त्री, डॉ शिखा जुल्का, डॉ चन्द्रशेखर, डॉ हरि प्रकाश चौधरी, डॉ भानु प्रताप नारायण, डॉ गौरव त्रिपाठी, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, डॉ प्राशु शर्मा, डॉ बी एन कुशवाहा, रघुपति, मनील, महबूब और रामानन्द आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में निरन्तर नए प्रतिमान स्थापित करने की बात कही।