74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें एन.सी.सी., होमगार्ड, पीआरडी, शिशु मन्दिर के छात्र-छात्राओं द्वारा इसके आगे-आगे चलकर ब्रासबैण्ड के साथ नेतृत्व किया गया। इसमें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, जल निगम, दुग्ध विकास/पशुपालन, मत्स्य सहित अन्य विभागों की झाकी निकाली गयी, जो किसान डिग्री कालेज से शुरू होकर राजकीय इण्टर कालेज तक गयी, रास्ते में लोगों ने झाकियों का अवलोकन किया तथा इसकी प्रगति से अवगत हुए।
विकास विभाग द्वारा आयोजित झांकी प्रदर्शन में उपायुक्त स्वतः रोजगार की झांकी को प्रथम, पंचायत राज विभाग की झांकी को द्वितीय तथा कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति व डा. श्रेया द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वतः रोजगार रामदुलार, उद्यान अधिकारी संतोष दूबे, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, राजाशेर सिंह, सरदार जगवीर सिंह सहित प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर