Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गांधीजी के ‘सर्वोदय’ के आदर्शों को अभी प्राप्त करना बाकी: शिवम सिंह

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी कप्तानगंज के केन्द्रीय कार्यालय इन्दिरा भवन पर 74 वां गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह में संस्था की तरफ से विशेष आमंत्रित अतिथि सिंह पेपर प्रोडक्ट एंड प्रिंटर्स के युवा उद्यमी जिन्होंने हाल में आयोजित इन्वेस्टर समिट में जिले के 10 प्रमुख निवेशकों में से एक शिवम सिंह ने ध्वजारोहण किया।
शिवम सिंह ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर और अन्य विभूतियों ने हमें एक मानचित्र तथा एक नैतिक आधार प्रदान किया है उस राह पर चलने की जिम्मेदारी हम सब की है। गांधीजी के ‘सर्वोदय’ के आदर्शों को अभी प्राप्त करना बाकी है। इसके लिये साझा प्रयास करने होंगे।
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने कहां कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सब को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है । हमें अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं एवं महापुरुषों की इच्छाओं को पूर्ण करने का संकल्प लेना चाहिए । आत्मनिर्भर भारत का सपना मिलकर साकार करना होगा।  हमें जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान,जय अनुसंधान की भावना के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने 74 वें गणतंत्र दिवस के साथ ही जी-20 की अध्यक्षता, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया। संस्था की तरफ से विशेष आमंत्रित अतिथि को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से   प्रमोद ओझा, बृजेश त्रिपाठी, शक्ति उपाध्याय, अजय प्रजापति, दीपेंद्र गुप्ता, कुलदीप तिवारी, आशुतोष पाठक के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।