Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मनाई गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मनाई गयी। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा झण्डारोहण से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा सत्य एवं अहिंसा हर युग में सबसे सशक्त शस्त्र रहेगा। इसके दम पर गांधीजी ने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर विवश कर दिया था। अहंकार का प्रतिकार करने के ये दो सशक्त माध्यम हैं। उन्होने महात्मा को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव कर्मराज यादव ने कहा गांधी के विचार हजारों साल तक पं्रासंगिक रहेंगे। नर्वदेश्वर शुक्ल, अमित प्रताप सिंह, सूर्यमणि पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, प्रमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, लालजीत पहलवान, प्रसन्न नारायण द्विवेदी, श्रीमती सीमा निषाद, जगदीश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, मंजू पाण्डेय, बालमुकुन्द मिश्रा, अभिषेक सिंह सोलंकी, शौकत अली नान्हू, राजबहादुर निषाद, अलीम अख्तर, प्रमोद कुमार द्विवेदी, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।