बिजली दरों में वृद्धि रोकने की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मंगलवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि बिजली को सस्ती कर किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराया जाय और बिजली दरों में होने वाली वृद्धि को रोका जाय।
अपर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद ‘आप‘ जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दर सबसे ज्यादा है और प्रदेश सरकार पुनः 17 से 23 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनहित के सवालों को लेकर आप अपना संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दिये ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली की बढी दरों को वापस लिया जाय। एक अन्य ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग किया गया है कि कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से मन्थरपुर माइनर पर रामपुर तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाय।
ज्ञापन देने के पूर्व प्रेस क्लब सभागार में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनायी गई। बैठक और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मुकेश कुमार शुक्ल, डा. राम सुभाष वर्मा, अरविन्द कुमार, शैलेष वर्मा, फिरदौस अहमद, अजय मौर्य, नन्दलाल केजरीवाल, मिथलेश भारती, रामसजन सूर्यबंशी, उमेश कुमार शर्मा, कुलदीप जायसवाल, सुग्रीव यादव, चन्द्रभान कन्नौजिया, रामचन्द्र उर्फ राजू लहरी, मोतीलाल, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, किरन यादव, पी.सी. पाण्डेय, गुलाब, एहतेशाम हुसेन, चौधरी मोहम्मद मुकीम, राम अधार गौतम, मो. रफीक, परदेशी चौहान, रामयज्ञ यादव, पप्पू मिश्र, वीरेन्द्र यादव, सुभाष, मनोज जायसवाल, अद्या भैया, रामयज्ञ चौधरी, पुनीत उपाध्याय, रामजतन, मो. अयूब, रामयज्ञ निषाद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर