Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

हमारी बेटियॉ हैं भारत वर्ष की स्वाभिमान: प्रियंका निरंजन

बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: ‘‘हर घर की है इसी में शान, बेटी का हो घर-घर सम्मान‘‘ मिशन शक्ति 4 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन वीरांगना तलाश कुॅवरि महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नवजात कन्याओं की माताओं को फल, मिठाई व गर्म कपड़े का कन्या सुरक्षा किट प्रदान किया। उन्होने कहा कि हमारी बेटियॉ भारत वर्ष की स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है।
प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि कन्याओं के जन्म से सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कन्याओं के लिए सुरक्षा किट में कुल 14 प्रकार का सामान दिया गया है, जिसमें हिमालय बेबी किट, फीडर मय नेपल, हनी नेपल, पाउडर पव, डायपर, बेबी टावल, बेबी कम्बल, निकर-3, टी शर्ट-3, मोजा-2, टोपी-2, मुलायम कपड़ा, मिठाई तथा फल है।
इस अवसर पर लाभार्थी महिलाए, सीएमएस डा. सुधांशू द्विवेदी, मैट्रन मीरा शुक्ला, बबिता मिश्रा, वन स्टाफ सेण्टर की प्रतिभा, टगरपाल, बंदना, ऋचा, रमा, शिवकुमारी सहित चिकित्सालय की महिला स्टाफ उपस्थित रहें।