दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 10 ससुरालियों पर केस

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में महिला थाने में 10 ससुरालियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मामले में पांच लाख रुपये नकद व एसी और दूसरे में एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।
रुधौली थानाक्षेत्र के करमाकला निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल के लोग सात लाख रुपये नकदी और एयरकंडीशन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। इस कारण वह अपने पिता के घर चली आई। जिसमें पति शुभेन्द्र सिंह ससुर रूद्वेश्वरी सिंह के अलावा कंचन सिंह, रेनू सिंह, पिंकी सिंह, निशा सिंह निवासी करमा कला, थाना रूधौली और दिनेश सिंह निवासी सेखुई थाना पैकोलिया पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इसी तरह के एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के अइलिया निवासी अर्जुन प्रसाद ओझा ने महिला थाथे में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपियों में पीड़िता का पति अमित तिवारी, ससुर सूर्यप्रकाश तिवारी व सास शामिल हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर