Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गुरू जी की अकड पडी ढीली कर दिए गये निलम्बित

शिकायत की पुष्टि पर बीएसए ने की कार्रवाई

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। परिषदीय विद्यालय के एक सहायक अध्यापक पर स्कूल में बच्चों व कर्मियों से अभद्रता करने और पढ़ाने में रुचि न लेने के आरोप में बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिकायत की जांच में पुष्टि होने पर सल्टौआ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेंगी में कार्यरत सहायक अध्यापक जयप्रकाश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सांऊघाट धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। निलंबन के समय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिउरा सल्टौआ से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए के अनुसार एक सितंबर 2022 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेंगी के सहायक अध्यापक जयप्रकाश चौधरी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं। जिससे उनकी जान माल को खतरा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीईओ विक्रमजोत ममता सिंह और नगर क्षेत्र अरुण कुमार यादव को जांच अधिकारी बनाकर रिपोर्ट मांगी गई।
दूसरी ओर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी ने 24 सितंबर 2022 को सहायक अध्यापक जयप्रकाश चौधरी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। इसकी जांच भी गठित टीम को दे दी गई। टीम ने आठ दिसम्बर 2022 को बीएसए को अवगत कराया कि 28 सितंबर 2022 को जांच के दौरान सहायक अध्यापक जय प्रकाश चौधरी विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। उपस्थित पंजिका से पता चला कि वह दो सिंतबर से विद्यालय में अनुपस्थित हैं। इसका स्पष्टीकरण बीएसए ने उनसे मांगा। इसके जवाब में सहायक अध्यापक ने बताया कि वह 2 सितंबर 2022 से बीईओ सल्टौआ कार्यालय में योगदान दे रहे हैं। जबकि उन्हें कोई संबद्धीकरण आदेश नहीं दिया गया था। जांच के समय अभिभावक दीनानाथ, सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश कुमार चौधरी ने अपने लिखित बयान में कहा है कि जय प्रकाश चौधरी समय से विद्यालय नहीं आते हैं और समय से पूर्व ही घर चले जाते हैं। वह बच्चों से अभद्रता भी करते हैं। उपस्थिति पंजिका में देर से आने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिला। जांच के समय उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछने पर उनके द्वारा मौखिक रूप से अभद्र व्यवहार करने एवं अध्यापन कार्य न करने की बात कही गई। जांच में सहायक अध्यापक जय प्रकाश चौधरी स्तर से की गई शिकायत निराधार पाई गई। वहीं जांच के समय उपस्थित बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों ने जय प्रकाश चौधरी को ही दोषी बताया। बीएसए ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक जयप्रकाश चौधरी को निलंबित कर जांच शुरू करा दी है।