ग्राम प्रधान पर बिना कार्य कराये भुगतान लेने का आरोपः जांच की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुसमौर निवासी फूलचन्द ने जिलाधिकारी, एवं सम्बंधित अधिकारियों को शपथ पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव एवं सचिव आनन्द कुमार सिंह ने मिलीभगत कर विकास कार्यो के नाम पर लाखोें रूपयोें का बंदरबांट कर लिया।
फूलचन्द ने शपथ पत्र में कहा है कि सामुदायिक शौचालय के रख रखाव हेतु सामग्री क्रय का 24 हजार रूपये का भुगतान ग्राम प्रधान ने अपने खाते में कर लिया है। यही नहीं नाली, खण्डजा, नाली मरम्मत, नाली ढक्कन, हैण्ड पम्प रिबोर, इन्टरनेट कनेक्शन, स्टेशनरी, हैण्डपम्प मरम्मत आदि के नाम पर एक ही दिन में कुल 11 लाख 53 हजार 27 रूपया निकाल लिया गया। फूलचन्द के अनुसार जमीनी धरातल पर कोई कार्य कराये बिना भुगतान ले लिया गया। मांग किया कि विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराकर धन की रिकबरी कराते हुये ग्राम प्रधान और सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर