Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नहीं सुनी जा रही हैं पेन्शनर्स की समस्याः दिया आन्दोलन की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को जिला कोषागार स्थित पेन्शनर्स कक्ष में उत्तर प्रदेश पेन्शनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी के अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी ने कहा कि पेन्शनर्स दिवस पर मुख्य कोषाधिकारी आत्म प्रकाश बाजपेई के माध्यम से जो मांग पत्र दिया गया था उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह चिन्ता का विषय है। कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध ढंग से संघर्ष करते रहेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचन्द वर्मा ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित फाइलों को निस्तारित करने का आग्रह किया गया था किन्तु स्थिति पूर्ववत बनी हुई है। एक सप्ताह के भीतर यदि समस्या का हल न हुआ तो फरवरी माह के अंत तक सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना दिया जायेगा। संचालन करते हुये उप मंत्री  ओरीलाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियोें से सम्बंधित अनेक मुद्दे उठाये।
कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में संरक्षक जगन्नाथ मौर्य, संगठन मंत्री राधेश्याम श्रीवास्तव, दुर्बली प्रसाद, भारती सिंह, गीता शुक्ला, ओम प्रकाश चौधरी, रामजगत चौधरी, धु्रवचन्द्र मिश्र, अशफाक अहमद, गौरीशंकर, राम सागर चौधरी, मो. इब्राहीम, मोहम्मद मुनीर सिद्दीकी, जोखनराम, विजयभान सिंह, हरीराम पाल, सन्तराम, मेंहदीहसन, रामलुटावन, मोअज्जम अली, सालिगराम वर्मा, मोहनलाल, जगदीश प्रसाद आदि शामिल रहे।