मण्डल में स्थापित किए जायेंगे 31 एग्री जंक्शन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत मण्डल में 31 एग्री जंक्शन स्थापित किए जायेंगे। उक्त जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी ने दी है। उन्होने बताया कि बेरोजगार कृषि स्नातक के लिए यह योजना लागू की गयी है। इसके लिए 6 लाख रूपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसे बैंक से स्वीकृत कराया जायेंगा। इस योजना में प्रशिक्षण, किराया, लाइसेंस आदि के लिए रू0 85450 का अनुदान दिया जायेंगा। उन्होने बताया कि बस्ती एवं सिद्धार्थ नगर में 12-12 तथा संतकबीर नगर में 7 कुल 31 ब्लाको मे ये एग्री जंक्शन स्थापित किए जायेंगे।
उन्होने बताया कि एग्री जंक्शन स्थापना के लिए चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेंगा। बैंको से 7.5 प्रतिशत की दर से ऋण दिलाया जायेंगा। उत्तर प्रदेश के निवासी कृषि स्नातक कृषि एवं अन्य विषयों उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन में किसी राज्य या केन्द्रीय विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी होना चाहिए। कुल 6 लाख के प्रोजेक्ट में 1 लाख रूपया लाभार्थी को स्वयं लगाना होंगा। चयनित लाभार्थी को व्यवसाय के लिए बीज, उर्वरक, कीटनाशी दवा के लिए आवश्यक लाइसेंस दिलवाया जायेंगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर