Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

निर्माण कार्य अपूर्ण पाये जाने से डीएम खफा: वेतन रोकने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जनपद में 68 सामुदायिक शौचालय, 89 पंचायत भवन एवं 40 स्कूल के बाउंड्रीवॉल का कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें इससे संबंधित सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए 1 सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि 1 सप्ताह में कार्य ना करने वाले के संबंध में बीडीओ रिपोर्ट देंगे, जिसके आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपूर्ण कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें, प्रत्येक सचिव सप्ताह में 1 दिन कार्यों का सत्यापन करेंगे तथा उसके रिपोर्ट बीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। उन्होने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवशेष विद्यालयों की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए स्टीमेट तैयार कराएं। उल्लेखनीय है कि 500 में से 460 विद्यालयों की बाउंड्रीवाल पूर्ण हो गई है।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव के.के. पांडे जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं, द्वारा फर्म बनाकर स्वयं भुगतान प्राप्त करने तथा स्टीमेट से अधिक भुगतान निकालने के बारे में ग्राम प्रधानों द्वारा बताए जाने पर उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीडीओ गौर को निर्देशित किया कि इनके सभी ग्राम पंचायतों के कार्यों की विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्रता स्थाई सूची ग्राम पंचायत भवन या अन्य सरकारी भवन पर नाम पेंट करा दें। ग्राम सभा की खुली बैठक में पात्रता की सूची पढ़कर सुना दे ताकि बिचौलिए इसका दुरुपयोग ना कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में किसी प्रकार से पैसे लेने की शिकायत पर दोषी के विरुद्ध एफआइआर अवश्य कराई जाएगी। परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि 4500 आवासों का प्रथम किश्त लाभार्थी के खाते में भेज दिया गया है। शेष 3000 का इस सप्ताह में पैसा भेज दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के संबंध में सर्वे शुरू कराने का निर्देश दिया है। सर्वे में संबंधित उप जिलाधिकारी, बीडीओ तथा सिंचाई विभाग के अभियंता शामिल रहेंगे। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एनआरएलएम रामदुलार, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, सभी खंड विकास अधिकारी, अपूर्ण कार्यों के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला समन्वयक राजा शेर सिंह ने किया।